Admission Procedure & Details
विभिन्न पाठ्यक्रमों/ कक्षाओं में प्रवेश हेतु न्यूनतम अर्हता तथा प्रवेश सम्बन्धी आवश्यक सूचनायें तथा निर्देश
- छात्रायें स्नातक स्तर पर जिस संकाय से दो मेजर विषयों का चुनाव करेगी वह संकाय छात्रा का "अपना संकाय (Own Faculty)" कहलायेगा। परन्तु छात्रायें उसी संकाय का चयन करेगी, जिस संकाय से संबंधित विषय से वे इण्टरमीडिएट का अध्ययन करके आयी हैं। इसके साथ ही बहुविषयकता के लिए प्रथम व तृतीय सेमेस्टर में छात्राओं को अपने या दूसरे फैकल्टी से तीसरे विषय को माइनर विषय के रूप में अध्ययन करना होगा।
- विज्ञान वर्ग से इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाली छात्रायें किसी भी संकाय में प्रवेश ले सकती हैं।
- . जिन छात्राओं ने इण्टरमीडिएट कला अथवा वाणिज्य वर्ग से उत्तीर्ण किया है। वे छात्रायें बी.ए. अथवा बी. कॉम में से किसी में भी प्रवेश ले सकती हैं।
- महाविद्यालय में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर में अधिकतम 480, बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर बायो वर्ग में 180, बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर मैथ वर्ग में 180 व बी. कॉम. प्रथम सेमेस्टर में अधिकतम 180 छात्राओं को प्रवेश की अनुमति दी जायेगी।
- छात्राओं को राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ के स्टूडेन्ट समर्थ पोर्टल पर वेब पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। महाविद्यालय से उपलब्ध कराये गए प्रवेश फार्म को पूर्ण रूप से भरकर उसके साथ समस्त आवश्यक शैक्षणिक व अन्य प्रमाणपत्रों के साथ वेब पंजीकरण फार्म के प्रिन्ट आउट को लगाकर महाविद्यालय के कार्यालय में अन्तिम तिथि से पहले जमा करना अनिवार्य होगा।
- अपूर्ण आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा तथा समस्त प्रमाण-पत्रों के उपलब्ध होने पर ही प्रवेश संभव होगा। वांछित प्रमाण-पत्रों की फोटो कापी स्वप्रमाणित करके ही फार्म में लगायें।
- प्रवेश की अंतिम तिथि व निर्धारित स्थान भर जाने के बाद कोई प्रवेश देय नहीं होगा।
- अभ्यर्थी द्वारा गलत सूचना देने व कोई तथ्य छिपाने की स्थिति में उसका प्रवेश प्राचार्य द्वारा निरस्त कर दिया जायेगा। प्राचार्य को यह अधिकार है कि वह अनुशासनहीनता, दुराचरण और शांतिभंग की स्थिति में संबंधित छात्राओं का प्रवेश निरस्त कर सकते हैं। इस स्थिति में उनके द्वारा जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जायेगा।
- प्रवेश के लिए आरक्षण की व्यवस्था उ०प्र० शासन के नियमानुसार ही होगी।
- सूचना पट् (नोटिस बोर्ड) तथा महाविद्यालय के व्हाट्सएप गुप पर महाविद्यालय की समस्त जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। उपलब्ध कराये गए निर्देशों का पालन प्रत्येक छात्रा के लिए अनिवार्य है।
- परिचय-पत्र प्रतिदिन साथ लाना अनिवार्य है।
- छात्राओं के प्रवेश के मामले में अन्तिम निर्णय प्राचार्य का होगा तथा प्रवेश के अयोग्य पाए जाने पर छात्राओं के प्रवेश को निरस्त करने का अधिकार प्राचार्य का होगा।
- प्रवेश आवेदन जमा करने मात्र से मान्य नहीं होगा। महाविद्यालय में प्रवेश मेरिट के अनुसार प्रवेश समिति की संस्तुति के आधार पर किया जायेगा। प्रत्येक छात्रा को जिसको जिस तिथि में साक्षात्कार में उपस्थित होने को कहा जायेगा, उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा। सभी सूचनायें नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जायेंगी।
- शासनादेश संख्या 746/सत्तर-1-2009 दिनांक 26.03.2009 के अनुसार महाविद्यालय में रैगिंग पूर्णतया प्रतिबन्धित है।
- महाविद्यालय की छात्राओं को विश्वविद्यालय की परीक्षा में बैठने के लिए अलग-अलग विषयों में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। अन्यथा छात्रा परीक्षा में नहीं बैठ सकेगी और न ही छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।
प्रवेश आवेदन मे संलग्न किए जाने वाले प्रमाणपत्र
- यूनीवसिर्टी के पोर्टल पर वेब रजिस्ट्रेशन कराते समये समस्त जानकारी सही-सही (त्रुटि रहित) भरी जाये। छात्रा के नाम, माता-पिता के नाम तथा जन्मतिथि हाईस्कूल अंकपत्र के अनुसार होनी चाहिए।
- यूनीवर्सिटी के पोर्टल पर वेब रजिस्ट्रेशन कराते समय छात्रायें यथा संभव अपने ही अथवा अपने परिवार के मोबाइल नंबर और मेल आई डी का ही प्रयोग करें। किसी भी कीमत पर साइबर कैफे के मोबाइल नंबर तथा मेल आई डी का उपयोग न करें। वेब रजिस्ट्रेशन में दी गई मेल आई डी और मोबाइल नंबर सम्पूर्ण अध्ययन के दौरान एक्टिव/चालू रहना चाहिए।
- आधार कार्ड में समस्त जानकारी हाईस्कूल के अंकपत्र के अनुसार होनी चाहिए। यदि आधार कार्ड में कोई त्रुटि है तो उसे अतिशीघ्र सही करवा लें।
- छात्राओं के द्वारा अपार आई डी बनवाना अनिवार्य है।
प्रवेश लेते समय ध्यान रखने वाले अति महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
- हाईस्कूल व इण्टरमीडियट की सत्यापित अंकतालिकायें।
- अन्तिम संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा प्रदत्त चरित्र प्रमाण-पत्र (CC) तथा स्थानान्तरण प्रमाणपत्र (TC) मूल रूप में।
- पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति की छात्रायें नवीनतम जाति प्रमाणपत्र की सत्यापित प्रति।
- समस्त छात्रायें नवीनतम आय प्रमाण पत्र (यथा संभव वर्तमान वर्ष का)।
- आधार कार्ड की सत्यापित प्रति।
- . विश्वविद्यालय के पोर्टल पर छात्राओं द्वारा कराये गए वेब रजिस्ट्रेशन की प्रति।
- अपार आई डी कार्ड (APAAR ID) की सत्यापित छाया प्रति।
- बी.ए./बी.एस.सी./बी.कॉम. द्वितीय व तृतीय वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्रायें अपनी पिछली सभी कक्षाओं की उत्त्तीर्ण अंकतालिकाये।
महाविद्यालय गणवेश (कॉलेज यूनीफार्म)
छात्राओं के सादगी व शालीनतापूर्वक रहने के उद्देश्य से महाविद्यालय में गणवेश निर्धारित की गयी है। सभी छात्राओं को हल्के गुलाबी रंग का कुर्त्ता, सफेद सलवार व सफेद दुपट्टा / सफेद कोटी अनिवार्यतः धारण कर महाविद्यालय में उपस्थित होना है। शीतकाल में काला स्वेटर या कोट गणवेश का अंग है। विवाहित छात्रा हल्के गुलाबी रंग की साड़ी व सफेद ब्लाउज धारण कर सकती है।
निर्धारित गणवेश में न आने पर छात्रा को दंडित किया जा सकता है।