Facilities

Facilities

महाविद्यालय की व्यवस्थाएँ एवं सुविधाएँ

सांस्कृतिक परिषद् :- छात्राओं की नैसर्गिक प्रतिभा को उजागर करने के लिए महाविद्यालय में विभागीय परिषदों के साथ-साथ एक सास्कृतिक परिषद् का भी गठन किया गया है। शैक्षणिक सत्र समय-समय पर निबन्ध, भाषण, वाद विवाद, नारा-लेखन, पोस्टर, कुकिंग, सुगम संगीत, नृत्य, फैन्सी ड्रेस, नाटक, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन कर छात्राओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित की जाती है। सत्र के मध्य में महाविद्यालय स्तर पर सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं को प्रतिभा प्रकट करने के उद्देश्य से युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। सम्पूर्ण सत्र में विभिन्न राष्ट्र दिवस, कार्यशालाओं, संगोष्ठियों आदि का आयोजन करते हुए सत्रान्त में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन कर महाविद्यालय की मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया जाता है।
शास्ता-मण्डल (प्रॉक्टोरियल बोर्ड) :- महाविद्यालय में अनुशासन एवं व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रॉक्टोरियल बोर्ड का गठन किया जाता है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड कॉलेज में अनुशासन हेतु प्रतिबद्ध है। समस्त छात्राओं को प्रॉक्टोरियल बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
विद्यार्थी परामर्श एवं कैरियर काउन्सिलिंग प्रकोष्ठ :- महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को शैक्षिक उपलब्धियों, सेवायोजन, व्यवसायिक शिक्षा, रोजगार सम्बन्धी अवसरों एवं पाठ्यक्रमों की जानकारी देने हेतु विद्यार्थी परामर्श एवं कैरियर काउन्सिलिंग प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। छात्रा इस प्रकोष्ठ के प्रभारी से मिलकर आवश्यक विचार-विमर्श एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकती है।
आंतरिक गुणवत्ता एव सुनिश्चियन प्रकोष्ठ :- महाविद्यालय में विभिन्न क्षेत्रों में गुणवत्ता लाने एव उन्नयन करने हेतु आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।
शिकायत निवारण प्रकोष्ठ :- महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं की समस्याओं को सुनकर उनका उचित समाधान करने हेतु शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।
परिषद:- महाविद्यालय के प्रत्येक विभाग में परिषदों की स्थापना की गयी है जिसके अन्तर्गत विभिन्न समारोह, सेमिनार, प्रतियोगिताएँ, विद्धानों के भाषण आदि आयोजित किये जाते है।
पुरातन छात्रा परिषद् :- पुरातन छात्राओं का संबंध संस्था से बना रहे इस उद्देश्य से पुरातन छात्रा परिषद् का गठन किया गया है।
इको-रेस्टोरशन क्लब:- छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से इको-रेस्टोरशन क्लब की स्थापना की गयी है। क्लब का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति सचेत रहना, परिषद को हरा भरा रखना, अधिक से अधिक वृक्ष लगाना तथा उनका रखरखाव है।
महिला प्रकोष्ठ एवं आन्तरिक परिवाद समिति :-महिला महाविद्यालय होने के कारण नारी सशक्तिकरण पर चिन्तन-मनन करने हेतु छात्राओं एवं प्राध्यापकों के सहयोग से महिला प्रकोष्ठ संचालित किया जा रहा है। महाविद्यालय में महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न संबंधी निवारण हेतु आन्तरिक परिवाद समिति का गठन किया गया है।
. निर्धन छात्रा सहायता कोष :- महाविद्यालय में शासन द्वारा निर्धारित नियमानुसार निर्धन छात्राओं को निर्धन छात्रा सहायता कोष से सुविधा प्रदान की जाती है।
छात्रवृत्ति :- जिला एवं समाज कल्याण विभाग एवं जिला पिछड़ा वर्ग विभाग जाति एवं आय के आधार पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग तथा सामान्य वर्ग की निर्धन एवं योग्य छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
पुस्तकालय एवं वाचनालय :- महाविद्यालय में छात्राओं में पठन पाठन की अभिरूचि विकसित करने एवं समय के सृजनात्मक उपयोग के लिए एक वाचनालय है। हिन्दी एवं अंग्रेजी के समाचार पत्रों के अतिरिक्त प्रतिष्ठित पाक्षिक / मासिक पत्रिकाएं एवं प्रतियोगिताओं से संबंधित पत्रिकाएं उपलब्ध रहती हैं।
स्मार्ट क्लास :- महाविद्यालय में शिक्षण / अधिगम को प्रभावी बनाने हेतु शासन द्वारा 01 स्मार्ट क्लास की स्थापना की गई है।
क्रीड़ा एवं खेलकूद:- खेलकूद से शारीरिक क्षमता और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। खेलकूद से टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। महाविद्यालय में प्रत्येक खेल से जुड़ी हुई सामग्री उपलब्ध है।
Wifi:- की सुबिधा महाविद्यालय परिसर में Wifi की सुविधा उपलब्ध है।
स्वामी विवेकानन्द डिजी शक्ति योजना का लाभ:- उ०प्र०सरकार द्वारा युवाओं को ऑनलाइन तथा डिजिटल शैक्षिणिक प्लेटफार्मों का लाभ उठाने के उद्देश्य से स्नातक स्तर पर मुफ्त स्मार्ट फोन/टेबलेट का वितरण किया जाता है। प्रत्येक छात्रा इस योजना का लाभ ले सकती है।

शिक्षक अभिभावक सम्मेलन

  • अभिभावक प्राध्यापक परिषद् महाविद्यालय में अध्ययनरत् छात्राओं के अभिभावकों से संवाद स्थापित कर उनके सुझावों का महाविद्यालय विकास में लाभ लेने के उद्देश्य से परिषद् का गठन किया गया है।
  • प्रत्येक माह के तृतीय शानिवार को प्राध्यापक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया जायेगा। इस बैठक में भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में परिचर्चा की जाएगी।
  • महाविद्यालय की सभी सूचनाओं हेतु एक whatsapp ग्रुप है, जिससे जुड़ने के लिये छात्रा प्रवेश समिति के सदस्यों से सम्पर्क स्थापित करें।
  • महाविद्यालय में जो मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराया जाये वह स्थायी रूप से चालू रहे, जिससे कि सूचनाओं की जानकारी प्राप्त होती रहे।