Principal Message

  • Home -
  • Principal Message

Principal Message

महाविद्यालय का संक्षिप्त परिचय

नारी शक्ति और सुशासन की प्रतीक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पावन स्मृति में समर्पित, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2025 में जनपद एटा के अलीगंज कस्बे में इस महाविद्यालय की स्थापना की गई है। यह महाविद्यालय अलीगंज कस्बे से कुरावली रोड पर लगभग 2 किमी दूर स्थित है। महाविद्यालय में छात्राओं की सुविधा हेतु महिला छात्रावास की भी सुविधा उपलब्ध है। महाविद्यालय की सम्बद्धता राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ से है। इस संस्थान का मुख्य ध्येय ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र की छात्राओं को नई शिक्षा नीति - 2020 के अनुसार उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। महाविद्यालय में तीन संकाय संकाय संचालित है - अकादमिक संकाय संचालित है -महाविद्यालय में आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित तीन प्रमुख संकायों में शिक्षण कार्य

1. कला संकाय (Faculty of Arts) साहित्य, समाज विज्ञान और मानवीय मूल्यों के संवर्धन हेतु हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, गृहविज्ञान, इतिहास, संगीत वादन तबला जैसे विषयों का चयन उपलब्ध है।
2. विज्ञान संकाय (Faculty of Science) - वैज्ञानिक दृष्टिकोंण विकसित करनें के लिए अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं के साथ गणित और जीवविज्ञान समूह की शिक्षा उपलब्ध्स है।
3. वाणिज्य संकाय (Faculty of Commerce) व्यावसायिक कौशल और वित्तीय प्रबंधन की बारीकियों को समझने हेतु विस्तृत पाठ्यक्रम उपलब्ध है।